कार्यालय – न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बलौदाबाजार (छ.ग.) के स्थापना के अंतर्गत रिक्त आकस्मिकता स्थापना हेतु (कलेक्टर दर पर वेतन पाने वाले) कर्मचारी माली, स्वीपर, चौकीदार एवं वाटरमेन के रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती से किये जाने हेतु अर्हता प्राप्त भारतीय नागरिकों से निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है, जिसके अनुसार दिनांक 27-07-2023 दिन गुरूवार की शाम 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक प्राथमिक शाला (कक्षा पांचवीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:–
प्रत्येक ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु दिनांक 01 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ के स्थायी/मूल निवासी अभ्यर्थी के लिये उच्चतर आयु सीमा 40 वर्ष होगी।

आवेदन पत्र दिनांक 27-07-2023, दिन गुरूवार की शाम 05:00 बजे तक से बंद लिफाफे में, जिस पर स्पष्ट रूप से “आवेदित पद के नाम माली, स्वीपर, चौकीदार तथा वाटरमेन का नाम लिखा हो”, तथा लिफाफे के उपर कार्यालय – न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बलौदाबाजार (छ.ग.) को उल्लेखित होना चाहिए। अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार के जिला न्यायालय परिसर रखे निर्धारित आवेदन जमा करने संबंधी पेटी (ड्रॉप बाक्स) पर विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से दिनांक 27-07-2023, दिन गुरूवार संध्या 05:00 बजे तक डाले जा सकते हैं।
पदों के नाम –
- माली – 01
- स्वीपर – 01
- चौकीदार – 01
- वाटरमेन – 01
पदों की संख्या – कुल 04 पद
विभाग का नाम – कार्यालयः- न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बलौदाबाजार (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 12-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27-07-2023


