शहीद नंद कुमार पटेल शास ० महा० बीरगांव में दिनांक 9 मार्च २०२२ को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया । भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस २०२२ के अवसर पर रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से हर वोट के महत्व को समझाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता – मेरा वोट मेरा भविष्य हैं एक वोट की शक्ति प्रारंभ की हैं, जिसकी पूर्ण जानकारी एवं पंजीयन प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु स्वीप कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी श्री चुन्नीलाल शर्मा जी उपस्थित थे जिन्होने सरल एवं स्पष्ट भाषा में पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने हर एक वोट के महत्व पर प्रकाश डाला एवं एक जनप्रतिनिधि का चयन करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं इस बारे में अवगत कराया। इस संदर्भ में उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया जिसकी सहमति उपस्थित छात्र – छात्राओं ने दी । इस कार्यक्रम में सभी छात्र – छात्रायें, श्री ललित शर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ० एच० एल० वर्मा, सहा० प्रा० राजनीति विज्ञान द्वारा किया ।



