दक्षिण पूर्व रेलवे में 10वीं के बाद आईटीआई करने वाले युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरियां हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे ने आईटीआई पास के लिए ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं. ऐसे में आईटीआई पास युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी के साथ सीखने का भी शानदार मौका है. रेलवे की नोटिस के अनुसार, यह ट्रेड अप्रेंटिसशिप एक साल की होगी. अप्रेंटिसशिप की भर्ती दक्षिण पूर्व रेलवे के छह संस्थानों में होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है. इसके लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपये हैं.
दक्षिण पूर्व जोनल रेलवे ने 2021-2022 के लिए अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. नोटिस के अनुसार, दक्षिण पूर्व जोनल रेलवे के छह संस्थानों में 1785 अप्रेंटिस की भर्ती होगी. गार्डेनरीच से जारी अधिसूचना के अनुसार इसके लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. इस अप्रेंटिसिशिप ट्रेनिंग भर्ती में खड़गपुर में 972, चक्रधरपुर में 413, आद्रा में 213, रांची में 80 और सीनी में 107 वैकेंसी है. इस अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 14 से 25 वर्ष उम्र तक के उम्मीदवार आवेदन क सकते हैं. हालांकि अप्रेंटिस भर्ती में ओबीसी कैटेगरी में 3 वर्ष, एससी-एसटी में 5 वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष उम्र छूट दी जाएगी.
इस अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग भर्ती का नोटिफिकेशन दक्षिण पूर्व जोनल रेलवे की वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, खड़गपुर वर्कशॉप में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और मैकेनिक जैसे पदों पर 360 वैकेंसी है. जबकि खड़गपुर के सिग्नल एवं टेलिकॉम वर्कशॉप में इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिक, पेंटर, केबल ज्वाइंटर और ऑपरेटर की 87 वैकेंसी है. ट्रैक मशीन वर्कशॉप में 120 वैकेंसी है. एसईई (वर्क्स)/इंजीनियरिंग/खड़गपुर में 28 वैकेंसी है. इसी तरह वैकेंसी का पूरा विवरण देखने के लिए नोटिस देखना होगा.
आवेदन शुल्क और शैक्षिक योग्यता
नोटिफिकेशन के अनुसार दक्षिण पूर्व जोनरल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं. हालांकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है. इस भर्ती के लिए आवेदन दक्षिण पूर्व रेलवे की वेबसाइट rrcser.co.in या डायरेक्ट लिंक appr-recruit.co.in पर जाकर करना है. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास 10वीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होने का सर्टिफिकेट जरूरी है. साथ ही यह भी शर्त है कि 10वीं कम से कम 50 फीसदी अंकों से पास होना चाहिए

