राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी भर्ती | कांकेश्वरी महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड उपक्रम – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (छत्तीसगढ़) द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (Chief Executive Officer) कुल 01 रिक्त पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में कार्यालय कार्यालय कांकेश्वरी महिला फॉर्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, जिला उ.ब. कांकेर के नाम से दिनांक 17/08/2022, समय शाम 5:30 PM बजे तक रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – मुख्य कार्यपालन अधिकारी (Chief Executive Officer)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कांकेश्वरी महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड उपक्रम – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (छत्तीसगढ़) महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 29-07-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 17-08-2022
शैक्षिक योग्यता:–
मान्यता प्राप्त विष्वविद्यालय से स्नातकोत्तर MBA(ABM, RM, FM, SBM, Marketing), MSc. (AG.), MSW, MA (RD) विषय में उत्तीण।
कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा / सार्टिफिकेट।
ग्रामीण विकास / कृषि विकास / मार्केटिंग /मल्टीनेशनल कंपनी कृषि प्रबंधकीय क्षेत्र में कम से कम 03 वर्षों का अनुभव। मेरिट अंक:–
शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंकों का वेटेज देते हुये 60 अंक।
अनुभव – प्रत्येक पूर्ण 1 वर्ष के लिये-3 अंक अधिकतम – 10 अंक।
समूह चर्चा/साक्षात्कार पर- 30 अंक।
आयु सीमा:–
आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष। आयु की गणना 01 जनवरी 2022 के आधार पर की जायेगी।
आवेदक को वेबसाईट में उपलब्ध आवेदन प्रारूप में समस्त जानकारी प्रविष्ठ कर आवेदन प्रारूप के साथ समस्त दस्तावेजों (बायोडाटा, अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र) की स्व प्रमाणित छायाप्रति कार्यालय कांकेश्वरी महिला फॉर्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, जिला उ.ब. कांकेर, (जिला पंचायत परिसर) के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजना अनिवार्य है, जो दिनांक- 17.08.2022 समय.. 5:30 PM तक ही स्वीकार्य होंगे।

