स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शिक्षकीय तथा गैर शिक्षकीय 102 पदों में भर्ती |
: कार्यालय कलेक्टर सह अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय एन.सी.डी.सी. कोरबा जिला – कोरबा (छ.ग.) द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल करतला, कटघोरा, पोड़ीउपरोड़ा एवं पाली तथा नवीन सेजेस विद्यालय कोरबी, पसान एवं बाल्को हेतु विद्यालयवार निम्न विवरण अनुसार पदों पर शिक्षकीय तथा गैर शिक्षकीय कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति पर इच्छुक आवेदकों से दिनांक 16.08.2022 तक अपरान्ह 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
व्याख्याता
व्यायाम शिक्षक
ग्रंथपाल
प्रयोगशाला सहायक
सहा. ग्रेड 02
भृत्य
चौकीदार
पदों की संख्या – कुल 102 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर सह अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय एन.सी.डी.सी. कोरबा जिला – कोरबा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 02-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 16-08-2022
शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक पदों के लिए छ0ग0 राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत शासकीय सेवक व्याख्याता/शिक्षक/सहा. शिक्षक/कर्मचारी ही प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे।
प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त व्याख्याताओं/शिक्षक/सहा.शि./अन्य कर्मचारियों का वेतनमान पूर्व की तरह देय होगा एवं राज्य सरकार के प्रतिनियुक्ति के प्रावधान भी लागू होंगे।
आवेदकों का चयन डेमो क्लास / साक्षात्कार द्वारा किया जावेगा जो कुल 50 अंकों का होगा, डेमो / साक्षात्कार हेतु पृथक से सूचना जारी की जावेगी।
अभ्यर्थियों को प्रत्येक विद्यालय हेतु अलग-अलग आवेदन किया जाना होगा।
अभ्यर्थियों को वर्तमान धारित पद पर ही प्रतिनियुक्ति प्रदान की जावेगी।
अपूर्ण/अस्पष्ट एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा एवं पृथक से इसकी कोई सूचना प्रेषित नही की जावेगी।
लिफाफे पर आवेदित शाला का नाम, पदनाम एवं अध्यापन विषय का स्पष्ट उल्लेख किया जावें।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 16.08.2022 तक अपरान्ह 05:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है। आवेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर अथवा साधारण डाक/स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक/कोरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

