बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़, द्वारा अनुसंधान परियोजना के तहत 2 महीने की इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जिसके अनुसार दिनांक 19-04-2024 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – इंटर्नशिप
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 10-04-2024
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19-04-2024
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदक को इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बायोइंजीनियरिंग, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोमेडिकल इंस्ट्रुमेंटेशन, सिग्नल प्रोसेसिंग और संबंधित क्षेत्रों में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री की डिग्री प्राप्त करनी चाहिए।

