रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा रायपुर में आज 28 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प में अलग अलग निजी सेक्टरों में नौकरी दी जायेगी। प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन पुराना पुलिस मुख्यालय कैम्पस रायपुर में होगा। इस कैम्प के माध्यम से स्थानिय शिक्षित बेरोजगार को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती-
प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सेंटर हेड, मोबिलाजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ट्रेनर, कंप्यूटर डीपीटी, एवं ट्रेनी इलेक्ट्रिशियन समेत दर्जनों पद पर भर्ती की जायेगी।
पदों के लिये शैक्षणिक योग्यता-
इस प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं व दसवीं पास रखी गई है। यहां कम्युनिकेशन स्किल कंप्यूटर स्क्रीन और व्यक्तिगत विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा
वेतनमान-
रोजगार केंद्र की तरफ से जारी किए गए नोटिस के अनुसार इन पदों पर योग्य चयनित अभ्यर्थियों को 8 से 12 हजार तक वेतन मानदेय रहेगा।
आवश्यक दस्तावेज
पदों के लिये इच्छुक योग्य उम्मीदवार शैक्षणिक तकनीकी शिक्षा एवं अनुभव प्रमाण पत्र के साथ सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।

