पिछले 4 वर्षों से राधानंद सेवा एवं शिक्षण संस्थान गुढ़ियारी रायपुर द्वारा भीषण तपती गर्मी को देखते हुए भारत माता चौक पहाडी चौक गुढ़ियारी में पानी के पात्र (सकोरा) व दाना (धान के झूमर )का वितरण किया गया ।
हमारे प्रदेश में सघन वन है तो दूसरी ओर शहरी क्षेत्रों में विशेषकर प्रदेश की राजधानी रायपुर में गर्मी में तापक्रम बहुत अधिक हो जाता है इसका प्रभाव चह चहाते जीवन का संगीत सुनाते चिड़ियों पर पड़ना लाजमी है अधिक तापमान व दाना पानी की कमी के कारण इनकी मृत्यु भी होने लगती है पक्षियों के संरक्षण की दिशा में काम करते हुए हमारी संस्था के द्वारा सकोरा व दाना का वितरण किया जा रहा है और लोगों को अपने घरों की छतों पर दाना पानी रखने के लिए अपील कर रहे हैं

आप सभी मित्रों से इस पोस्ट के माध्यम से विनम्र अनुरोध है कि चिड़िया रानी के लिए ऐसा ही कुछ कर के मानवीय भाव को साकार रूप दें क्या आपने कभी पानी में नहाती हुई चिड़िया को देखा है” कितनी खूबसूरत लगती है यह और इनकी मधुर तान “” हम इस की सलामती के लिए घर की छत पर सकोरे में पानी व दाना तो रख सकते हैं ना “आज वितरण कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक श्री आनंद देवांगन जी देव कुमार ;कृष्ण गोपाल चक्रधारी दिनेश देवांगन ;राम कुमार राधेश्याम विनोद संदीप दीपक सुभाष धनीराम साहू और संस्था के सदस्य उपस्थित थे

