Homecareerछत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं के पास सरकारी नौकरी का मौका, जिला सत्र न्यायालय में हो रही भर्ती
जिला सत्र न्यायालय भर्ती 2022- कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायालय कोरिया, बैकुंठपुर में स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), स्टेनोग्राफी (हिंदी) एवं सहायक ग्रेड-3 के कुल 06 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसकी पदों एवं भर्ती प्रक्रिया की संक्षिप्त जानकारी निम्नानुसार है।
शैक्षणिक योग्यता:-
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी/ हिंदी/सहायक ग्रेड 3
1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 45% एवं आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 40% अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण हो।
2. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी संस्था से 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा समकक्ष डिग्री।
3. अंग्रेजी/ हिंदी शीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र
पद का नाम/संख्या:-
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी- 01
स्टेनोग्राफर हिंदी- 02
सहायक ग्रेड 3- 03
कूल पद- 06
महत्वपूर्ण तिथि:-
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि :- 10-03-2022
आयु सीमा:-
उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में मिलने वाली छूट के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
वेतनमान:-
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी- वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 (₹28700-91300)
स्टेनोग्राफर हिंदी-वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 (₹28799-91300)
सहायक ग्रेड 3-वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 (₹19500-62000)
आवेदन कैसे करें:-
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किए जा सकेंगे पूर्णता भरे हुए आवेदन पत्र जमा होने के प्रारंभिक तिथि से दिनांक 10-03-2022 की संध्या 5:00 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद स्टेनोग्राफर अंग्रेजी/स्टेनोग्राफर/हिंदी/सहायक ग्रेड 3 के पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखा हो।
पद से संबंधित आवश्यक शर्तें:-
1. रोजगार कार्यालय में उनका जीवित पंजीयन हो।
2. चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष की परिवीक्षा में रखा जाएगा।
3. चयनित उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक योग्यता जाति निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने की दशा में चयनित उम्मीदवार को सूचना दिए बिना उसकी सेवा समाप्त किया करके दंडित कार्यवाही की जा सकेगी।
4. उपरोक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया चयन के समय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी के द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
5. आवेदन करने की तिथि में समस्त आवश्यक प्रमाण पत्र वैध होना अनिवार्य है।
6. जो अभ्यार्थी शासकीय सेवा निगम/मंडल/उपक्रम में कार्यरत हैं उन्हें नियुक्ति प्राधिकारी कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

