01. *मोबाईल चोरी मामले में 01 आरोपी सहित 01 अपचारी बालक गिरफ्तार*
02. *आरोपीगण से 01 नग मोबाईल व घटना में उपयोग किये बाईक कुल कीमती 40000/रू को किया जप्त*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने जिला के सभी थाना प्रभारीयों को आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा का दायित्व निर्वहन करने के लिए चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पिताम्बर पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमाक 52/2022 धारा 379 भादवि के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
*दिनांक 30-01-2022 को प्रार्थी महेन्द्र टण्डन पिता अवधराम टण्डन उम्र 18 साल साकिन सतनाम वार्ड ग्राम सेन्दरी ने थाना भाटापारा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय 29-01-2022 के 18/00 बजे घटना स्थल रेलवे स्टेशन के सामने भाटापारा में घरेलू काम से आया हुआ था अपने मोबाईल विवो Y31 को अपने जेब मे रखा था उसी समय एक अज्ञात व्यकित द्वारा मोबाईल को चोरी करके एक पल्सर मोटर सायकल में भाग रहा था जिसे पकडने का प्रयास किया नहीं पकड पाया मोटरसायकल का नंबर नहीं देख पाया था रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पंजबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया आरोपी का पता तलाश हेतु सायबर सेल बलौदाबाजार के सहायता से ललेश निर्मलकर उर्फ शैलू पिता चोवाराम निर्मलकर उम्र 29 साल साकिन मोहतरा थाना सिटी कोतवानी बलौदाबाजार का पहचान होना पाया गया।
उक्त आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम तैयार कर गा्रम मोहतरा रवाना किया था जो उक्त आरोपी को ग्राम मोहतरा में चोरी के विवो Y31 मोबाईल सहित सकूनत पर पाया गया तथा घटना कारित करने उपयोग में लाये पल्सर मोटर सायकल को उसके घर में खडा होना पाया गया आरोपी ललेश उर्फ शैलू से पूछताछ पर गांव के एक नाबालिग बालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया आरोपी के कब्जे से विवो Y31 मोबाईल एवं पल्सर मोटर सायकल को जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध धारा सदर के तहत सबूत पाये जाने से दिनांक 18-02-2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया तथा नाबालिग बालक को किशोर न्याय बोर्ड बलौदाबाजार में पेश किया गया।
*उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय सोनी आरक्षक विजेन्द्र निराला और सायबर सेल उप निरीक्षक उमेश वर्मा व कुमार जायसवाल का सराहनीय योगदान है।*

