सुपरस्टार एक्ट्रेसेस की फ्लॉप बेटियां कहां हैं ? मां के पैशन को किया फॉलो, डूबा करियर!
बॉलीवुड स्टार किड्स को इंडस्ट्री में लॉन्च करने के लिए काफी मशहूर है. जिनमें से कुछ स्टार किड्स टैलेंटेड होते हैं और इंडस्ट्री में अच्छा करते हैं तो कुछ ज्यादा नहीं टिक पाते. तमाम लॉन्च हुए स्टार किड्स के साथ-साथ कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जिनकी बेटियां बॉलीवुड में आईं तो जरूर लेकिन वे न तो टिक पाईं और ना ही अपनी खुद की कोई पहचान ही बना पाईं. वो इतनी भी फेमस नहीं हुईं जितनी की मां और उनके पिता थे. फिर भी वे खबरों में बराबर बने रहे. इस लिस्ट में सुपरस्टार रहीं डिंपल कपाड़िया, हेमा मालिनी से लेकर माला सिन्हा और शर्मिला टैगोर की बेटी भी शामिल हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.. 1.दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सोहा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में शाहिद कपूर के साथ ‘दिल मांगे मोर से की थी. इस फिल्म के बाद उन्हें 2006 में ‘रंग दे बसंती’ में देखा गया. यूं तो सोहा ने कई और भी फिल्में कीं लेकिन अफसोस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. जबकि उनके भाई एक्टर सैफ अली खान बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे. 2. 1960-70 के दशक में तनुजा जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं. उस दौर की ट्रेडिशनल एक्ट्रेसेस से हटकर तनुजा काफी बिंदास मानी जाती थीं. हालांकि उनकी बेटी तनीषा बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेस बन कर गई हैं. जबकि उनकी बड़ी बहन काजोल इंडस्ट्री की हाईपेड एक्ट्रेस हैं. इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि तनीषा अपने परिवार के नाम पर खरा नहीं उतर सकीं. वह ‘नील एन निक्की’ और ‘वन टू थ्री’ जैसी फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद कमाल नहीं कर पाईं. हालांकि उन्होंने हाल ही में ‘बिग बॉस’ के घर में अरमान कोहली संग निगेटिव खबरें बटोरीं. अब तनीषा फिल्मी दुनिया छोड़ मुंबई में रहती हैं और सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं. 3.माला सिन्हा अपने समय में कई सुपर-डूपर हिट एक्ट्रेस रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनकी कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को देख लोग उनसे इश्क कर बैठते हैं. हालांकि उनकी बेटी के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ. माला सिन्हा की एक बेटी है जिसका नाम प्रतिभा सिन्हा है. प्रतिभा ने भी अपनी मां की तरह ही बॉलीवुड में करियर बनाना चाहा और कुछ फिल्मों में दिखीं भी. हालांकि माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस नहीं कर पाई और कुछ ही फिल्मों के बाद वह पर्दे से गायब हो गईं. प्रतिभा लंबे समय से बॉलीवुड तो क्या लाइम लाइट से भी दूर हो तुकी हैं. 4.धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ने बॉलीवुड में साल 2002 में रिलीज़ फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने ‘न तुम जानो न हम’ में देखी गईं. यह दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस ठीक ठाक चलीं. इसके बाद भी ईशा ने कई सारी फिल्में की. हालांकि अफसोस ईशा अपनी मां की तरह सुपरस्टार का टैग नहीं पा सकीं. ईशा का टाइम अक्सर इवेंट शो और अन्य चीजों में ज्यादा गुजरता है. हालांकि वह आज कल वेब शो भी करने लगी हैं. 5.डिंपल कपाड़िया की दोनों ही बेटियां, ट्विकल खन्ना और रिंकी खन्ना भी अपने नाम के आगे सुपरस्टार का टैग नहीं पा सकीं. ट्विकल खन्ना का बॉलीवुड करियर भले ही थोड़े दिन तक ठीक रहा, लेकिन उनकी बहन रिंकी का करियर फ्लॉफ ही रहा. रिंकी खन्ना बॉलीवुड छोड़ कर कहां हैं इस बारे में लोगों को बेहद कम ही पता है. क्योंकि रिंकी ना तो सोशल मीडिया पर ही नजर आती हैं और ना ही कभी किसी इवेंट पार्टी में ही दिखती हैं. 6.रिया और राइमा सेन की मां मुनमुन सेन खुद एक स्टार किड थीं. वह लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी हैं. बॉलीवुड में मुनमुन-सुचित्रा सेन का बड़ा नाम है. जबकि उनकी मुनमुन की दोनों बेटियों का बॉलीवुड करियर काफी निराशा जनक रहा है. बता दें कि रिया को अश्मित के साथ एमएमएस स्कैंडल के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है. बता दें कि राइमा सेन हिंदी सिनेमा छोड़ साउथ की फिल्मों आज भी एक्टिव हैं जबकि रिया का अब काफी समय सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करने बिताती हैं.

