♠रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है. राज्य में मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. छत्तीसगढ़ नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2700 पदों भर्तियां की जाएंगी. नेशनल हेल्थ मिशन, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cghealth.nic.in पर जाना होगा. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 नवंबर 2021 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया है. आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जरूर देख लें.
ऐसे करें आवेदन :
इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- cghealth.nic.in पर जाएं.
वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment-National Health Mission(NHM) के लिंक पर जाएं.

इसमें NHM Chhattisgarh Community Health Officer CHO Online Form 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें.
अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें.
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
पढ़िए डिटेल्स : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2700 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें अलग-अलग डिवीजन के लिए अलग-अलग सीटें रखीं गई है. इसमें रायपुर डिवीजन के लिए 500 सीटें, बिलासपुर डिवीजन में 700 सीटें रखी गई हैं, वहीं दुर्ग डिवीजन में 480 सीटें, बस्तर में 500 सीटें और सरगुजा में 520 सीटें रखी गई हैं. इस वैकेंसी के जरिए जनरल केटेगरी में 965 सीटों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा एसटी केटेगरी में 867 सीटें, एससी में 259 सीटें और ओबीसी केटेगरी में 340 सीटों पर भर्तियां होंगी. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.
इतना है आवेदन करने की फीस : नेशनल हेल्थ मिशन छत्तीसगढ़ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपए एप्लीकेशन फीस जमा करने होंगे. वही ओबीसी के लिए 200 रुपए, एससी एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए एप्लीकेशन फीस तय किए गए हैं. फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं.

