*बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियो के खिलाफ चलाया जा रहा है अभियान के तहत – 13 जुआ एक्ट के मामले में नगदी रकम 43,030/- रू. 52 पत्ती तास एवं 03 मोटर सायकल कीमती करीबन 1,50,000/-रूपये, कुल जुमला 1,93,030/- रूपये जप्त…*
—————————————————————————————————-
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेद्र सिंह के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन पूरे जिले में समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 30.05.2022 को थाना बेरला पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि ग्राम खर्रा ठेठवारीन बांधा के पास आम जगह पर कुछ लोग रूपया – पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना बेरला स्टाफ द्वारा गवाहो के साथ मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां पुलिस को आते देखकर कुछ जुआडियान भाग निकले तथा आम जगह पर रूपये-पैसो का हार-जीत दांव लगाकर जुंआ खेलते जुआडियान रंगे हाथो पकडें गये। जिसमें 01 प्रकरण में 04 जुआडियानो 1. राधेश्याम कोशले पिता दौवाराम उम्र 65 साल साकिन बहेरा थाना बेरला 2. बलराम साहू पिता उभयराम साहू उम्र उम्र 39 साल साकिन खर्रा थाना बेरला 3. रवि साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 29 साल साकिन बिरौदा थाना धमधा जिला दुर्ग 4. रफीक खान पिता बशीर खान उम्र 29 साल साकिन वार्ड नं. 07 धमधा जिला दुर्ग के पास एवं फण्ड से नगदी रकम 43,030/- रू. 52 पत्ती तास एवं 03 मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 07 CF 5577, बजाज पल्सर क्रमांक CG 25 D 1969, हीरो स्ले मन्डर प्लस सोल्ड कुल कीमती करीबन 1,50,000/- रूपये, कुल जुमला 1,93,030/- रूपये को 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना बेरला उप निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, रामेश्वर मांडले, आरक्षक विनोद पात्रे, इंद्रजीत पांडेय, सुरेन्द्र जांगडे, रामकुमार भारती, महेश जांगडे, देवेन्द्र साहू, तुकाराम निषाद एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

