आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से भी ज्यादा Dumb निकले आमिर खान, नहीं दे पाई करण जौहर के आसान सवालों का जवाब Koffee With Karan 7: ‘कॉफी विद करण (Koffee With Karan)’ के छठवें एपिसोड में आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे।
इस दौरान आमिर और करीना ने अपनी निजी जिंदगी के अलावा प्रोफेशनल जिंदगी से भी जुड़े कई राज खोले। आमिर खान (Aamir Khan) और करीना ने इस बात को लेकर भी अपनी राय शेयर की कि आखिर आजकल बॉलीवुड की फिल्में क्यों नहीं चल पा रही हैं। ‘कॉफी विद करण’ में आमिर खान ने करण जौहर की काफी खिंचाई भी की। हालांकि करण जौहर के कुछ ऐसे आसान सवालों का आमिर जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद एक्टर को काफी ट्रोल होना पड़ रहा है।
रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर (Karan Johar) ने आमिर खान से कई आसान सवाल किए लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट करण के बेहद ही आसान सवालों का जवाब भी नहीं दे पाए। आमिर का जवाब सुनकर करीना और आमिर दोनों ही अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आमिर और करण जौहर का यह रैपिड फायर राउंड काफी मजेदार रहा। यहां जानें आमिर खान से करण ने क्या सवाल किए।
रोहित शेट्टी और ऋतिक रोशन को लेकर आमिर ने कही ये बात
दरअसल रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने आमिर (Aamir Khan) से क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछा कि भारतीय क्रिकेट से जुड़े तीन क्रिकेटर के नाम बताइये। इस पर आमिर ने जवाब देते हुए रोहित शर्मा की जगह रोहित शेट्टी का नाम ले लिया। बता दें कि रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर हैं। आमिर का जवाब सुनकर करण और करीना जोर-जोर से हंसने लगे। हालांकि बाद में आमिर ने अपनी गलती को सुधारा।
इसके बाद अब करण जौहर ने आमिर से अक्षय कुमार की दो फिल्मों का नाम पूछा तो इसका भी एक्टर ने गलत जवाब दिया। आमिर ने पहला नाम ‘खिलाड़ी’ बताया और दूसरा ‘सुपर 30’, हालांकि इस बार आमिर का जवाब सुनकर करीना और करण ने अपना माथा ही पकड़ लिया। गलत जवाब देने को लेकर आमिर खान ने ‘कॉफी विद करण’में सफाई देते हुए कहा कि उन्हें नाम याद नहीं रहते और ना ही वह फिल्म देखते हैं।

