पटाखों से जल जाने पर कभी न करें ये 5 गलतियां, तुरंत घरेलू उपचार से करें इलाज
पटाखों की जलन अलग तरह की होती है इसलिए कई बार लोग इसे सामान्य समझकर गलतियां कर देते हैं.
पटाखों से जलने पर कभी भी इसे नजरअंदाज न करें बल्कि तुरंत इसका इलाज करें. कुछ आसान घरेलू उपचारों से इसका इलाज किया जा सकता है.
दिवाली खुशियों और दीयों का त्योहार है. इस दिन हर तरफ रोशनी नजर आती है. मगर कई बार आतिशबाजी या पटाखे जलाने के चक्कर में कुछ लोगों के लिए यह दर्दनाक भी हो जाता है. हानिकारक केमिकल्स से भरे पटाखों को जलाने से प्रकृति और पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है, साथ ही इनसे निकलने वाली तेज आग और रोशनी कई बार लोगों को भी जला देती है. पटाखों की जलन अलग तरह की होती है इसलिए कई बार लोग इसे सामान्य समझकर गलतियां कर देते हैं. पटाखों से जलने पर कभी भी इसे नजरअंदाज न करें बल्कि तुरंत इसका इलाज करें. कुछ आसान घरेलू उपचारों से इसका इलाज किया जा सकता है. पटाखे जलाते समय थोड़ी सी लापरवाही से कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं इसलिए सावधानी ही इससे बचने का सबसे सही उपाय है.
पटाखे से जलने पर कभी न करें ये 5 गलतियां-
पटाखों से जलने के बाद अक्सर लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं जबकि यह बिल्कुल सही नहीं है. इससे ब्लड क्लॉट हो जाता है जिससे रक्त संचार प्रभावित होता है. ऐसे में बर्फ के प्रयोग से बचना चाहिए.
यदि त्वचा पर फफोले पड़ गए हैं तो उसे फोड़े नहीं, ऐसा करने से जले हुए हिस्से में इंफेक्शन होने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है.
रूई या कॉटन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि रूई जली हुई जगह पर चिपक सकती है. इससे जलन कम होने के बजाय और बढ़ जाती है.
गंभीर रूप से जलने के बाद पीड़ित को पानी के बजाय ओआरएस का घोल दें. इस समय पानी उसकी सांस की नली में फंस सकता है.
गंभीर रूप से जलने में अगर कपड़े त्वचा से चिपक जाएं, तो उन्हें अलग न करें बल्कि तुरंत अस्पताल ले जाएं. ये बहुत बड़ा घाव बन सकता है और इंफेक्शन भी फैल सकता है.
ऐसे करें घरेलू उपचार-
पानी का इस्तेमाल
पटाखों या किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलने पर तुरंत जले हुए अंग पर ठंडा पानी डालें. अगर हाथ या पैर जले हैं, तो ठंडे पानी में थोड़ी देर के लिए उसे डुबाकर रखें. इसके बाद जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें.