ओड़ीसा बार्डर से कनेक्ट होने के कारण अवैध परिवहन की गुंजाईश ज्यादा,सारंगढ़ पुलिस को दिए ज्यादा एक्टिव रहने के निर्देश— एडिशनल एसपी…
सारंगढ़/ प्रदेश में 1 दिसम्बर से धान के समर्थन मूल्य में खरीदी की शुरुवात हो रही है ऐसे में सीएम भुपेश बघेल के द्वारा अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के फरमान का पालन करने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से तैयार है।जिसके लिए स्थानीय स्तर पर टीम बनाई गई है साथ ही पुलिस विभाग में भी निगरानी दल बनाये गए है जो धान के अवैध परिवहन पर पूरी नजर रखेंगे ।
इस संबंध में एडिशनल एसपी ने मीडिया को बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में धान के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं एवं उसके लिए निगरानी दल भी बनाया गया है, जो लगातार धान के अवैध परिवहन पर नजर रखेंगे और कार्रवाई किया जाएगा।उन्होंने खास तौर पर सारंगढ़ थाना क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सारंगढ़ से ओड़िआ कनेक्ट है, और ऐसे में अवैध परिवहन होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। जिसके लिए सारंगढ़ पुलिस को और ज्यादा एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए है ।
सारंगढ़ टीआई विवेक पाटले का कहना है हमारी पुलिस पार्टी पूरी तरह से तैयार है उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों की ओर से धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश मिले हैं जिस पर पूरी सजगता के साथ कार्य किया जा रहा है जिसके लिए थाना क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है सूचना प्राप्त होने पर कार्रवाई किया जाएगा।एवं पुलिस की ओर से अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सभी संदिग्ध बड़ी गाड़ियों की चेकिंग भी की जाएगी। 

