Man Hand writing Job Vacancy with black marker on visual screen. Isolated on background. Business, technology, internet concept. Stock Photo
देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी आईआईएम (IIM) में करीब 29 हजार पद खाली हैं। इन तीनों श्रेणी के उच्च शिक्षा संस्थानों में 9,800 से अधिक शैक्षणिक और 18,500 गैर-शैक्षणिक पद खाली हैं। इस बात की अधिकृत जानकारी बुधवार को राज्यसभा के पटल पर रखी गई। संसद के उच्च सदन में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने यह जानकारी दी। केंद्र सरकार की ओर से संसद में साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,229 शैक्षणिक पद खाली हैं। आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) में रिक्त शैक्षणिक पदों (Sarkari Naukri) की संख्या क्रमशः 3,230 और 403 है। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त गैर-शैक्षणिक की पदों की संख्या 13,782 है जबकि IIT और IIM में क्रमशः 4,182 और 543 गैर-शैक्षणिक की पद खाली पड़े हैं।

रिक्तियों का होना और पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया
राज्य सभा में जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने कहा कि रिक्तियों का होना और पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है और संस्थान नियत प्रक्रिया के बाद रिक्त पदों को भरने के लिए रोलिंग और आवश्यकता आधारित विज्ञापन प्रकाशित करते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने समय-समय पर संस्थानों को रिक्तियों को भरने के लिए एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण के प्रावधानों का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

सितंबर, 2022 तक सभी पदों पर नियुक्तियों के निर्देश
शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने कहा कि मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को विशेष अभियान और मिशन के माध्यम से 5 सितंबर, 2021 से लेकर 4 सितंबर, 2022 तक एक वर्ष की अवधि के भीतर अपने संस्थानों में विशेष रूप से एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में खाली पड़े संकाय पदों को भरने का निर्देश दिए हुए हैं। संस्थानों की ओर से इस संबंध में भर्ती हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। योग्य उम्मीदवारों के मिलते ही पद भरे जाएंगे

