मनोज कुमार साहू की रिपोर्ट
बेमेतरा में भाजपाइयों ने दी गिरफ्तारी
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जार सरकारी आदेश के खिलाफ भाजपा का सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन हुआ। बेमेतरा जिला में जेल भरो प्रदर्शन के अनुसार बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी दी। बीजेपी का जेल भरो आंदोलन माँ भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ हुआ. जंहा से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष जोशी के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड होते हुए अस्थाई जेल कन्याशाला बेमेतरा पहुचे। जेल भरो आंदोलन के दौरान भाजपा ने प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन किया. पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। वहीं सुबह से बेमेतरा जिला पुलिस छावनी के रूप में तब्दील नज़र आ रहा था, चारों तरफ पुलिस की जबरदस्त बन्दोबस्त किया गया था।
जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश में पैदा हुए जनाक्रोश से, लोकतांत्रिक प्रदर्शनों से कांग्रेस सरकार डर गयी है। उसने रैली, धरना, प्रदर्शनों, धार्मिक आयोजनो, असहमति की आवाज़ों को कुचलने का आदेश दिया है। आज सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जेल भरो आंदोलन में शामिल हो कर प्रदेश की तानाशाह कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि ने कहा कि सरकार से संरक्षण प्राप्त लुटेरे बेख़ौफ़ होकर आतंक मचा रहे हैं। नक्सलियों के बाद चोर लुटरों को भी यही लगने लगा है, छत्तीसगढ़ में तो उनकी सरकार है।
जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि यह सरकार डरी हुई है और तानाशाह बन गई है. अघोषित आपातकाल का पुरजोर विरोध करेंगे, सबने ठाना है चाहे जो भी हो हम सड़क की लड़ाई लड़ेंगे.
ज्ञात हो कि पिछले दिनों गृह विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया। इसमें तमाम धरना, निजी, सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों, जुलूस, रैली, भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रमों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया। यह कहा गया है कि सभी सार्वजनिक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक कार्यक्रम वगैरह अब जिला प्रशासन से बिना अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। सरकार के इसी फैसले का विरोध भाजपा कर रही है।
इस दौरान प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, दयावंत धर बांधे, प्रह्लाद रजक, विजय सिन्हा, राजा पांडेय, परमेश्वर वर्मा, होरीलाल सिन्हा, बबलू राजपूत, विकास घरडे, लता वर्मा, मधु रॉय, निशा चौबे, दीपेश साहू, हरिकिशन कुर्रे, मोंटी साहू, चन्द्रपाल साहू, बलराम पटेल, छोटू साहू, परस वर्मा, जगजीवन खरे, मूलचन्द शर्मा, नथमल कोठारी, सुभाष सोनी, छन्नू गुप्ता, सुरेश निषाद, गजेंद्र साहू, तनु दीवान, विकास तम्बोली, जित्तू ठाकुर, रामानंद त्रिपाठी, आकिब मलकानी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व विधायकों ने बनाई दूरी,
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हजारों की भीड़ का दावा करने वाले जिले के तीनों पूर्व विधायक डीडी बघेल, लाभचंद बाफना व अवधेश चंदेल आंदोलन के रैली में गायब नजर आए। तय समय अनुसार पूरा संगठन भद्रकाली मंदिर के पास इकट्ठा हो गया था लेकिन तीनों दिग्गज नदारद रहे। समय अनुसार जिलाध्यक्ष ने रैली शुरू की जो जाकर गिरफ्तारी स्थल पर समाप्त हुई पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तीनों विधायक एक साथ कन्या शाला पहुंचे जो की चर्चा का विषय बना हुआ है कि किस उद्देश्य से तीनों ने संगठन के कार्यक्रम से दूरी बनाए और जिले के इतने बड़े आंदोलन से नदारद रहे।

