रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तहत डॉक्टर खूबचंद बघेल सत्संग भवन निर्माण समिति (गुढ़ियारी परिक्षेत्र)के डॉ पी.एल.वर्मा समाज के वरिष्ठ-कनिष्ठ, युवा व महिला स्वजातीय बंधु एवं भगिनी के आज दिनांक को गायत्री मंदिर प्रांगण नया मंगल बाजार, गुढ़ियारी में हुए बैठक में उपस्तिथि कोरम कि पूर्णता के साथ विधिवत निर्वाचन पद्धति तहत सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। वहीं विशेष विद्रोही बघेल को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ खूबचंद बघेल सत्संग भवन निर्माण समिति के उपाध्यक्ष के तौर पर अनिल टिकरहीया व डॉ रविंद्र बघेल जी को सम्मलित रुप से दायित्व दिया गया है। जबकि अपने अनुभव व समन्वय को लेकर लगातार सफलतापूर्वक पूर्व में अपने सचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे वरिष्ठ सामाजिक मानस धर्मराज वर्मा जी को सर्व सहमति के साथ सभी कुर्मी समाज के सदस्यों के द्वारा फिर से सफलता की नींव गढ़ने के लिए सचिव चुना गया है। सह सचिव के लिए घनश्याम वर्मा व कोषाध्यक्ष के रूप में मोहन वर्मा को फिर से दायित्त्व दिया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ पी एल वर्मा ने डॉक्टर खूबचंद बघेल सत्संग भवन निर्माण समिति के सभी जन कल्याण उद्देश्यों के पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास कर सफलता का परचम लहराते हुए जनकल्याण को प्राथमिकता दें कार्य करने संकल्प लिया है। आगामी रविवार दिनांक 11 फरवरी को बचे हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के दायित्व के जिम्मेदारी के लिए अनुभव व क्षेत्र को महत्व देते हुए चुनाव करने का भी निर्णय लिया गया है। जिसके लिए नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री ने सम्मिलित रूप से रचना बनाकर चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करने का ज़िम्मा उठाया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को समिति के पूर्व अध्यक्ष व अन्य सामाजिक सदस्यों के द्वारा शुभेच्छा प्रेषित की गई है। साथ ही शुभकामनाएं दी कि समिति के लक्ष्यों की प्राप्ति ही प्राथमिक उद्देश्य हो।


