. नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. भारतीय डाक विभाग ने झारखंड पोस्टल सर्किल में पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत होगी. जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है.
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए कुल 19 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2021 है. इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है. आवेदन शुल्क चालान के माध्यम से जमा करनी है. आवेदन फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ असिस्टेंट पोस्टमास्टर जनरल (स्टाफ), O/o चीफ पोस्टमास्टर जनरल, झारखंड सर्किल, रांची-834002 पते पर भेजे
आयु सीमा
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट/पोस्टमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी.
शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थियों के पास बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल पर जाकर चेक कर सकते हैं

