लगभग डेढ़ महीने से कोरोना संक्रमण के कारण बंद स्कूल अब खुल गए हैं। शुक्रवार को रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले के स्कूलों को खोलने के लिए निर्देश दे दिए थे। जिससे अब स्कूल अपने निर्धारित समय में संचालित हो रही है। दसवीं बारवीं की बोर्ड परीक्षाओं को अब महज ही कुछ दिन बाकी है, जिसको देखते हुये जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन. बंजारा द्वारा लिये गये बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अब से रविवार को भी क्लास लगेगी। कोरोना के कारण कई बच्चे पढ़ाई में पिछड़ चुके हैं, चूंकि अब संक्रमण दर कम हो चुकी है इसलिए स्कूल खोलने के साथ-साथ बचे हुए समय का पूरा सदुउपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है।
सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिले और ब्लॉक के कई अफसरों ने 70 से ज्यादा स्कूल के प्राचार्यो की बीपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बैठक ली। बैठक में आरटीआई से प्रवेश, स्वच्छ विद्यालय के लिए पंजीयन समेत कई विषयों को लेकर चर्चा की गई10वीं 12वीं की कक्षाएं प्रतिदिन लगाई जाएगी आम दिनों की तरह ही अपने निर्धारित समय में रविवार को भी स्कूल संचालित होगी। 2 मार्च से बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही बचे 15 दिनों में स्कूलों में परीक्षा को लेकर तैयारी कराई जाएगी। ताकि कोरोना संक्रमण के कारण 38 दिन स्कूल बंद रहने के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलो में भी अपनी सुविधा के अनुसार रविवार को कक्षा संचालित कर छात्रों को पढ़ाई पढ़ाई करवाएंगे।

