छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा अधीक्षक, सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के पद पर प्रतिनियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 13 अप्रैल 2023 तक स्पीड पोस्ट के माध्यम के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- अधीक्षक
- सहायक प्रोग्रामर
- लेखापाल
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 15-03-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 13-04-2023
PDF FILE :-
-
1.अधीक्षक पद के लिए:–
वेतन – 9300-34800 लेवल – 10
शैक्षिक योग्यता –
- अधीक्षक के पद पर कार्यरत को प्राथमिकता।
- सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत् को 05 वर्ष का अनुभव हो।
- सहायक वर्ग-1 पद पर कार्यरत् को 10 वर्ष का अनुभव हो।
2.सहायक प्रोग्रामर पद के लिए:–
वेतन – 9300-34800 लेवल – 09
शैक्षिक योग्यता –
- सहायक प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत को प्राथमिकता।
- सहायक प्रोग्रामर पद की वांछित योग्यता रखता हो तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत् को 10 वर्ष का अनुभव हो।
3.लेखापाल पद के लिए:–
वेतन – 5200-20200 लेवल – 06
शैक्षिक योग्यता –
- लेखापाल के पद पर कार्यरत् को प्राथमिकता।
- सहायक वर्ग-02 पर कार्यरत हो एवं लेखा परीक्षा उत्तीर्ण हो।
उपरोक्त पदों हेतु दिनांक 13.04.2023 दिन बुधवार समय सायं 5:00 बजे तक उक्त पदों हेतु अपने पूर्ण बायोडाटा के साथ निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन करें। आवेदन में आवेदक द्वारा एक स्वयं का प्रमाणित फोटो भी लगाया जावे।

