अगर आप इस बार चार धाम यात्रा करने का प्लान कर रही हैं तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि चार धाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनवाने के लिए वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो गए हैं। ऐसे में अगर आप भी चारधाम यात्रा करना चाहती हैं तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
ग्रीन कार्ड करें अप्लाई
ग्रीन कार्ड आपको अप्लाई करना होगा। इसे अप्लाई करने के लिए आपको पहले अपनी गाड़ी को कार्यालय ले जाना होगा। चार धाम यात्रा करने के लिए आपको केवल ग्रीन कार्ड की जरूरत होती हैं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- चार धाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- पर्यटन विभाग का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135 1364
प्रतिदिन दर्शन करने वाले भक्तों की निर्धारित संख्या
प्रतिदिन चार धाम के दर्शन करने वाले लोगो की संख्या निर्धारित की गई है। चार धाम यात्रा प्रतिदिन दर्शन करने वाले भक्तों की निर्धारित संख्या आप नीचे दी गई सारणी में देख सकते है।
- यमुनोत्री 400
- गंगोत्री 600
- केदारनाथ 800
- बद्रीनाथ 1000

