चौबीस प्रहरी 72 घंटे अखंड कीर्तन का आयोजन दुलदूला विकास खंड हुआ भगवामय ,,
छत्तीसगढ़ , झारखंड ओडिशा सहित प्रदेश महाकुल समाज एवं कई वरिष्ठ नेता जशपुर राजपरिवार सहित छत्तीसगढ़ के भाजपा, कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए कार्यक्रम में शामिल…….
महाकुल यादव समाज पूर्वी परीक्षेत्र विकास समिति दुलदुला द्वारा आयोजित पांच दिवसीय चौबीस प्रहरी 72 घंटे अखंड कीर्तन का धूमधाम से समापन हुआ।इस धार्मिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पड़ोसी राज्य झारखंड ओडिशा के लोग हुए शामिल l दुलदुला विकासखंड के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता यादव समाज पूर्वी परिक्षेत्र ब्लाकअध्यक्ष श्री नरसिंह सागर यादव ने बताया कि महाकुल यादव समाज श्री चैतन्य महाप्रभु विष्णु नाम महायज्ञ वार्षिकउत्सव के रूप में लोक कल्याण राष्ट्र हित धर्म रक्षार्थ हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो राजनीतिक परिदृश्य से ऊपर उठ कर किया जाता है इस आयोजन को सफल संचालन के लिए दुलदुला विकासखंड को 8 जोन में विभाजित किया गया है जिसमें प्रत्येक जोन 12 घंटे समय दान कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जाता है 72 घंटे अखंड कीर्तन के लिए 45 अलग-अलग क्षेत्र से कीर्तन मंडलियों की टीम शामिल रहा दुलदुला विकासखंड के महाकुल समाज के जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सागर यादव उपाध्यक्ष सुरेश यादव ,बालेश्वर यादव कोषाध्यक्ष सबेद यादव सचिव मनीष यादव सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता नरेश कुमार यादव बिहारी यादव, जोन प्रभारी करुणाकर यादव दिलेश्वर यादव नरहरी यादव ईश्वर यादव खिरोधर यादव करुणा यादव वासुदेव यादव खगेश्वर यादव पितांबर यादव युधिष्ठिर यादव की अहम भूमिका रही l सोकोडीपा कृष्णानगर में आयोजित 72घंटे चौबीस प्रहरी श्री हरिविष्णु नाम महायज्ञ अखंड कीर्तन कार्यक्रम का गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ पांच दिन तक अखंड कीर्तन के आयोजन से समूचा पूर्वी परीक्षेत्र के भक्त गण हरे कृष्ण हरे राम के नाम से महिला पुरुष बच्चे भक्ति भाव में सराबोर रहे, वही पांच दिन तक भक्त गण कार्यक्रम स्थल में डेरा डाले रहे एवं हरे कृष्ण हरे राम नाम का जाप करते रहे। सोमवार की सुबह क्षेत्रवासी महाआरती के बाद राम नाम यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित श्री गौरी शंकर महाराज के द्वारा विधि विधान से पूजा सम्पन्न के बाद अखंड कीर्तन का समापन हुआ। नाम यज्ञ समापन के बाद कीर्तन मण्डली रंग गुलाल के साथ राधे कृष्ण की रास लीला एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मृदिंग की थाप से समाज के लोगों द्वारा पारम्परिक वेषभूसा धारण कर भक्त नाचने गाने लगे, इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल में मटकी फोड़ दधि भंजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोंगो में भारी उत्साह देखा गया,दधि भंजन मटकी फोड़ के बाद सभी महिलाएं एवं पुरुष एक साथ बैठकर मन्त्र उधाारण के बाद महाप्रसाद ग्रहण किये। इस आयोजन को सफल बनाने में महाकुल समाज पूरी परीक्षेत्र समिति विकासखंड दुलदुला के अध्यक्ष नरसिंह सागर यादव भुनेश्वर यादव चंदन यादव बिहारी यादव लखन यादव एवं सभी महिला पुरुष नगरवासी आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*चौबीस प्रहरी अखंड कीर्तन के आयोजन में प्रदेश सहित ओडिशा झारखंड राज्य के मंडली हुए शामिल*
महाकुल समाज द्वारा आयोजित इस अखंड कीर्तन कार्यक्रम में प्रदेश सहित अन्य राज्य के भी कीर्तन मंडली शामिल होकर शानदार प्रस्तुति दी गई।72 घंटे तक हरे कृष्ण हरे राम नाम की जाप जपते रहे प्रतिदिन संध्या बेला में 7:00 बजे मंगला आरती के समय समूचा क्षेत्र से महिलाओं का लगाता था भारी भीड़ जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण का माहौल बना रहा l

