ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 10वीं पास करें आवेदन, फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया जाने
Gramin Dak Sevak Bharti -ऐसे अभ्यर्थी जो केंद्र सरकार की डाक विभाग में जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं | और ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी लेना चाहते हैं उन सभी के लिए आज हम आपको यहां पर ग्रामीण डाक सेवक के बारे में बताएंगे कि आप Gramin Dak Sevak Bharti के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं | ग्रामीण डाक सेवक का मतलब होता है | गांव-गांव तक पहुंचाने वाला पोस्ट ऑफिस का व्यक्ति जो कि सरकार के लिए काम करता है इसे हम जीडीएस भी कहते हैं |
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती केंद्र सरकार द्वारा निकाली जाती है जहां पर भारत के सभी राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक मल्टी टास्किंग स्टाफ पोस्टमैन पोस्टल असिस्टेंट मेल गार्ड इत्यादि पदों के लिए भर्ती जारी की जा रही है जिसके लिए आवेदन करता आवेदन करके ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं | तो अगर आपका भी सपना है ग्रामीण डाक सेवक बनने का तो नीचे दिए गए आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें हम आपको यहां पर Gramin Dak Sevak Bharti के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं | कि आप Gramin Dak Sevak Bharti के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं और इसके लिए क्या-क्या पात्रता होती हैं |
आर्टिकल का नाम ग्रामीण डाक सेवक भर्ती
पद का नाम Gramin Dak Sevak, Branch Postmaster
And Assistant Branch Postmaster
विभाग का नाम भारतीय डाक विभाग
शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल
आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क ₹100 केवल सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए
GDS Full Form ग्रामीण डाक सेवक
वेबसाइट Indiapostgdsonline.In
भारतीय डाक विभाग भारत में डाक ले जाने का काम करता है | जिसमें वह कोरियर, पार्सल, लेटर ,मनी ऑर्डर, और भी कई प्रकार की सेवाओं का लाभ देता है और इसमें ग्रामीण डाक सेवक की अहम भूमिका होती है क्योंकि भारतीय डाक विभाग की शाखाएं भारत के पूरे कोने कोने में फैली हुई है और प्रत्येक गांव तक डाक विभाग की सेवाएं पहुंचती हैं और यह सेवाएं ग्रामीण डाक सेवक तक लोगों को पहुंचाई जाती हैं|
इंडियन पोस्ट काफी लंबे समय से अपनी सेवाएं देती आ रही है | और जो कि एक महत्वपूर्ण अपनी भूमिका निभाती है और अब इंडियन पोस्ट को बैंक का भी काम दिया गया है | जो कि पेमेंट बैंक के रूप में काम कर रहा है | और इसकी सभी जिम्मेदारी ग्रामीण डाक सेवक के ऊपर है | तो इसके लिए Gramin Dak Sevak Bharti की जाती है | Gramin Dak Sevak Bharti के लिए आवेदन कैसे करते हैं उसकी प्रक्रिया जानने के लिए नीचे पढ़ें.
जरूरी दस्तावेज ग्रामीण डाक सेवक भर्ती?
अगर आप ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए |
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
10वीं पास की मार्कशीट
12वीं मार्कशीट
पासपोर्ट साइज फोटो
पैन कार्ड
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
बैंक अकाउंट नंबर
कंप्यूटर का प्रमाण पत्र
आवेदन कर्ता को ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए-
आवेदन करता को भारत का निवासी होना चाहिए |
ऐसा व्यक्ति जो ग्रामीण डाक सेवक के लिए आवेदन कर रहा है उसे साइकिल चलाना आना चाहिए |
आवेदन करता को अपने लोकल क्षेत्र की भाषा का ज्ञान होना चाहिए |
उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है |
आवेदन कर्ता ने हाई स्कूल में अच्छे अंक प्राप्त किए हो |
ऐसे उम्मीदवार जो ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उनकी आयु निम्नलिखित श्रेणी में आनी चाहिए –
भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी है लेकिन इसमें पिछड़ी जाति और आरक्षित वर्गों के लिए कुछ आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है जिसकी जानकारी निम्न वत है |
सभी उम्मीदवारों को ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आवेदन करने के लिए शुल्क का भुगतान करना बहुत ही आवश्यक है आप आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं अगर आप ऑफलाइन करना चाहते हैं तो इसके लिए डाक घर जाकर इसका चालान लेना होगा अन्यथा आप ऑनलाइन इसका शुल्क भुगतान कर सकते हैं |
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है |
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भी आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है |
महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना है |
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए भी यह आवेदन निशुल्क है |
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती चयन प्रक्रिया?
उम्मीदवारों का चयन ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए हाई स्कूल के अंकों के आधार पर किया जाएगा जिसके अंक सबसे अधिक होंगे उसी के आधार पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा इसकी और देख जानकारी के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट Https://Appost.In देखें |
Note*-भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती मैं समय-समय पर बदलाव किए जाते हैं | इसकी पूरी जानकारी के लिए और इसके नोटिफिकेशन की जानकारी के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें

