अधीक्षक यंत्री एके लकेरा को जोगी कांग्रेस शहर जिला महामंत्री ओम प्रकाश साहू, राजकुमार साहू पार्षद प्रतिनिधि ,रजत साहू, दुर्गेश साहू, लोकनाथ साहू, रजत साहू ने एक ज्ञापन सौंपकर शिकायत की है उन्होंने आरोप लगाते हुए भनपुरी जोन कार्यालय में पदस्थ बाबू दिनेश वर्मा की शिकायत की है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहां की अधीनस्थ कार्यालय भनपुरी जोन पर उच्च अधिकारियों के नाम पर बाबू द्वारा नए विद्युत कनेक्शन की उपभोक्ताओं से खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है और बाबू को किसी का डर नहीं है क्षेत्र के कई निवासियों से नए विद्युत कनेक्शन के नाम पर उगाही की जा चुकी है साथ ही पूर्व में भी उक्त बाबू के खिलाफ लिखित शिकायत की जा चुकी है लेकिन उस पर किसी प्रकार की करवाई नहीं हो पाई है यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो नगर वासियों द्वारा कार्यालय का घेराव किया जाएगा एवं उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
https://youtu.be/cZqt_2LPTkY

