खाली पेट पिएंगे लौकी जूस तो घट जाएगा कोलेस्ट्रॉल! डाइजेशन में भी होगा सुधार, 5 मिनट में झटपट करें तैयार लौकी जूस बनाने के लिए सामग्री
लौकी – 1
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
काल मिर्च कुटी – 1/2 टी स्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
नींबू रस – 2 टी स्पून
पुदीना पत्ते – 2 टेबलस्पून
ठंडा पानी – 1 गिलास
नमक – स्वादानुसार
आइस क्यूब्स – 4-5लौकी जूस बनाने की विधि
लौकी जूस बनाने के लिए सबसे पहले लौकी का छिलका उतार लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें. इसके बदा पुदीना पत्ते को भी बारीक काटें. अब मिक्सर ब्लेंडर में कटी हुई लौकी डाल दें. इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च, अदरक के टुकड़े डालकर दें. इसके बाद थोड़ा सा नमक और नींबू का रस भी ब्लेंडर में डाल दें. अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर दो से तीन बार मिश्रण को ब्लेंड करें. इसके बाद ढक्कन खोलकर ठंडा पानी मिला दें.इसके बाद दोबारा ढक्कन लगाएं और पेस्ट को ब्लेंड करें. अच्छी तरह से ब्लेंड होने में एक से दो मिनट लगेंगे. इससे ये स्मूद हो जाएगा. अब मिक्सर जार से जूस को एक बर्तन में ट्रांसफर कर लें. इसके बाद लौकी जूस को सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से दो-तीन आइस क्यूब्स को इसमें मिलाएं. आप चाहें तो लौकी जूस में सादे नमक के बजाय काला या सेंधा नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं. रोजाना लौकी जूस का सेवन आपको कई बड़ी बीमारियों से बचा सकता है.लौकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. दिन की शुरुआत अगर लौकी के जूस से की जाए तो पूरा दिन एनर्जेटिक फील होता है. आप अगर अपने दिल की हेल्थ को लेकर फ्रिकमंद हैं तो लौकी का जूस पीने से ये चिंता काफी हद तक दूर हो सकती है. लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मददगार होता है. इतना ही नहीं डाइजेशन को सुधारने में भी लौकी जूस काफी कारगर है. गर्मियों के मौसम में लौकी का जूस शरीर का तापमान मेंटेन करने में भी काफी मदद करता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है.

