केंद्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ द्वारा अंशकालीन संविदा शिक्षक के पदों की नौकरी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 15.07.2023 (शनिवार) को साक्षात्कार के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
शैक्षिक योग्यता:–
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी कक्षा (बारहवीं कक्षा या इसके समकक्ष) और नर्सरी शिक्षक शिक्षा / प्री-स्कूल शिक्षा / प्रारंभिक बचपन शिक्षा कार्यक्रम (डी.ई.सी.एड) में कम से कम दो वर्ष की अवधि का डिप्लोमा या एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों से बी.एड (नर्सरी) होना चाहिए।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 01-02-2023 को न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 18 वर्ष और 65 वर्ष होनी चाहिए।
चल-साक्षात्कार का आयोजन केंद्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ परिसर में दिनांक 15.07.2023 (शनिवार) को बालवाटिका के पद के लिए किया जाएगा. साक्षात्कार हेतु इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं छाया प्रति तथा पास्पोर्ट फोटो के साथ प्रातः 8:00 से 10:00 तक पंजीयन करा सकते हैं।
पदों के नाम – अंशकालीन संविदा शिक्षक
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – केंद्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ (Kendriya Vidyalaya Dongargarh)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 08-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15-07-2023

