कार्यालय सहायक संचालक मछलीपालन जिला- बीजापुर (छ.ग.) द्वारा जिला – बीजापुर अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय विभागीय कार्यपालिक मैदानी अमलों छः मत्स्य निरीक्षकों की वर्ष फरवरी 2022 से रिक्तिता होने के कारण राज्य पोषित एवं केन्द्र प्रवर्तित लोकहित की जनकल्याणकारी योजनाओं को शतप्रतिशत् सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने हेतु रिक्त मत्स्य निरीक्षक के पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 05.01.2023 को सांय 5.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – मत्स्य निरीक्षक
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – कार्यालय सहायक संचालक मछलीपालन जिला- बीजापुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 05-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 05-01-2023
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से B.F.SC/B.SC जीव विज्ञान समकक्ष होना चाहिए।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनांक 05.01.2023 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधितम् 35 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु लागू आरक्षण नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जावेगी।
चयन प्रक्रिया:–
मत्स्य निरीक्षकों के पदो की भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता के प्राप्ताकों के प्रतिशत् का 75% अंक एवं अनुभव के लिए अधिकतम् 05 अंक एवं अनुभव के लिए अधिकतम 05 अंक ( प्रत्येक वर्ष हेतु 01 अंक, जो अधिकतम 05 वर्षों के लिए ही होगा। शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्थाओं के कार्यानुभव ही मान्य होंगे) निर्धारित है 20% अंक साक्षात्कार के होंगे।
मत्स्य निरीक्षक के पदों हेतु अंतिम चयन सूची, शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के प्रतिशत का 80% अंक एवं अनुभव के आधार एवं साक्षात्कार प्राप्त अंकों को वरियता के आधार जोड़कर बनाई जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार सहायक संचालक मछलीपालन जिला- बीजापुर (छ.ग.) में दिनांक 05.01.2023 को सांय 5.30 बजे तक सम्बन्धित पद के विरूद्ध भर्ती हेतु शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित आवेदन पत्र का एक सेट स्वःप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित समय तक प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

