कार्यालय जिला पंचायत में विभिन्न पदों की भर्ती | कार्यालय जिला पंचायत (DRDA) जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छ.ग.) द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत नवीन जिला गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही अंतर्गत स्वीकृत पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 06 सितंबर 2022 तक पंजीकृत (रजिस्टर्ड) डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
समन्वयक शिकायत निवारण
समन्वयक तकनिकी
कंप्यूटर प्रोग्रामर
डाटा एंट्री ऑपरेटर
सहायक ग्रेड 2
सहायक ग्रेड 3
भृत्य
पदों की संख्या – कुल 10 पद विभाग का नाम – कार्यालय जिला पंचायत (DRDA) जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 05-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 06-09-2022 आयु सीमा:–
दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष हैं। महिला एवं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट की पात्रता होगी।
आरक्षित पदों पर आवेदन करने वाले आवेदको को जाति की पुष्टि हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति न होने के स्थिति में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जायेगा।

शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत अभ्यार्थियों को अपना आवेदन पत्र में नियोक्ता द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य हैं। अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी विज्ञापन तिथि पश्चात् के तिथि का होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र बंद लिफाफे में परियोजना निदेशक, जिला पंचायत (DRDA) के कार्यालय में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) डाक से दिनांक 6/9/2022 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित समय सीमा पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा तथा व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा।

