एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षक टी.जी.टी. अंग्रेजी एवं अन्य पदों की भर्ती Eklavya Model Residential School Balod Recruitment 2022: कार्यालय कलेक्टर, (आदिवासी विकास शाखा) बालोद छ.ग. द्वारा कलेक्टर / अध्यक्ष जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जिला बालोद अंतर्गत जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये अंग्रेजी सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक टी.जी.टी. अंग्रेजी एवं अन्य पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 06 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों के नाम –
टीजीटी
शारीरिक शिक्षक
संगीत शिक्षक
स्टोर कीपर
प्रयोगशाला परिचारक
पदों की संख्या – कुल 06 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर, (आदिवासी विकास शाखा) बालोद छ.ग.
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 18-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 06-09-2022 आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे, पूर्णतः भरे ही आवेदन पत्र बंद लिफाफे में जिस पर आवेदित पद का नाम जिसके लिए आवेदन किया गया हो स्पष्ट रूप से उल्लेखित करते हुए प्रस्तुत करें।

आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पता लिखा एक लिफाफा संलग्न करें जिसमें 5/- रू. मूल्य का टिकट चस्पा हो। आवेदन सीधे कार्यालय में दिनोंक 18.08.2022 को संध्या 5.30 बजे तक ही स्वीकार किया जावेगा, अन्य माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा ।
आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम 06.09.2022 की संध्या 5.30 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा।

