अगर आप भी छोटे निवेश में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. इस बिजनेस में आपको पैसे भी कम लगाने पड़ेंगे और मुनाफा भी बढ़िया होगा. यहां आज आपको एक ऐसा बिजनेस आईडिया दे रहे हैं जिसे आप अपनी जॉब के साथ या घर बैठे भी कर सकते हैं. तुलसी (Basil Farming) की खेती एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप बहुत कम समय में कर सकते हैं और लाखों कमा सकते हैं.
1/6
15000 रुपये की लागत पर होगा 3 लाख का मुनाफा
There will be a profit of 3 lakhs at a cost of Rs 15000
इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि तुलसी की खेती करने के लिए आपको बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही बहुत विस्तृत भूमि में इसकी खेती करने की आवश्यकता पड़ेगी. आप बस ₹15000 लगाकर भी यह बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं और आप चाहे तो कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के द्वारा भी अपने व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं.
2/6
केवल 3 माह में 3 लाख का मुनाफा
Bumper profit in just 3 months
इस बिजनेस में आपको बुआई के बाद कटाई के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ता है. इसमें केवल 3 माह पश्चात ही यह पौधा तैयार हो जाता है और तुलसी की फसल करीब 3 लाख रुपये में बिक जाएगी. बहुत-सी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों को तुलसी के पौधों की आवश्यकता पड़ती है इसलिए वे कॉन्ट्रैक्ट पर इसकी खेती करवाती हैं. डाबर, वैद्यनाथ, पतंजलि जैसी कई कंपनियाँ तुलसी की कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करवा रही हैं. यानी बस 3 महीने में आपको 3 लाख का बंपर मुनाफा.

3/6
जानिए कहां और कैसे बेचें तुलसी?
Know where and how to sell Tulsi?
अब सवाल आता है कि इस फसल को कहां बेची जाए? इन पौधों को बेचने के लिए आप आप मंडी के एजेंट से संपर्क करके या सीधा मंडी में जाकर ग्राहकों से कांटेक्ट करके इन पौधों को बेच सकते हैं. इसके अलावा आप कॉन्ट्रेक्ट पर खेती कराने वाली दवाइयों की कंपनी अथवा ऐसी एजेंसियों को भी अपने पौधे बेच सकते हैं. इन कंपनियों को तुलसी की डिमांड ज्यादा रहती है, इसलिए आप को बेचने में दिक्कत नहीं आएगी.
4/6
सही समय पर करें कटाई
harvest at the right time
तुलसी के पौधों की पत्तियां बड़ी होने पर इस पौधे की कटाई की जाती है. जब इन पौधों में फूल आ जाते हैं तो उससे इनमें तेल की मात्रा घट जाती है इसलिए इन पौधों में फूल आने की शुरुआत हो तभी इसकी कटाई कर देनी चाहिए. इन पौधों की कटाई 15 से 20 मीटर की ऊंचाई से करना ही ठीक रहता है, जिससे पौधे में शीघ्र ही नई शाखाएं आ सकें.
5/6
जानिए कैसे करें तुलसी की खेती?
Know how to Basil Farming
तुलसी की खेती (Basil Farming) करने के लिए जुलाई के महीने में होती है. सामान्य पौधों को 45x 45 सेंटीमीटर के अंतराल पर लगाना होता है, लेकिन RRLOC 12 व RRLOC 14 प्रजाति के पौधों के लिए 50 x 50 सेंटीमीटर की दूरी अवश्य रखनी चाहिए. इन पौधों को लगाने के बाद तुरंत ही थोड़ी सिंचाई जरूरी होती है. तुलसी की खेती के एक्सपर्ट बताते हैं कि फसल को काटने से 10 दिन पूर्व ही सिंचाई करना रोक देना चाहिए.
6/6
मार्केट में बढ़ रही है तुलसी की मांग
Benefits of Growing Tulsi Plant
मार्केट में तुलसी की डिमांड बढ़ रही है. आजकल लोगों में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए बहुत जागरूकता आई है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक तथा प्राकृतिक दवाइयाँ भी जोरो शोरो से बनाई जा रही है, जिसमें भी तुलसी का बहुत प्रयोग किया जाता है. इसलिए भी तुलसी की डिमांड बहुत बढ़ गई है. इतना ही नहीं घर में भी आजकल लोग तुलसी का बहुत इस्तेमाल कर रहे हैं

