भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रिक्वायरमेंट 2022 – बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे स्नातक पास युवाओं के लिए एक बेहतर मौका केवल आज के लिये है। दरसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आरबीआई असिस्टेंट के 950 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। उक्त पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हो गयी थी। जिसके लिये अंतिम तिथि केवल आज तक के लिये है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर https://m.rbi.org.in जाकर कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई है।
पदों की संख्या-
आरबीआई असिस्टेंट
कुल पद – 950
महत्वपूर्ण तिथि-
आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 17-02-2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 08-03-2022
शैक्षणिक योग्यता-
मान्यता प्राप्त संस्थान से 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण।
आयु सीमा-
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 व अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

