NVS Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय में लैब अटेंडेंट समेत कई पदों पर निकली भर्ती, यहाँ से करें अप्लाई
NVS Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में नौकरी पाने का मौका सामने आया है। इसमें विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन आमंत्रित किया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) ने बंपर भर्तियां निकाली है। NVS की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर आदि के 1925 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप A, B और C के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है।
नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya) की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2022 है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्तियां
असिस्टेंट कमिश्नर (Assistant Commissioner): 7 पद
महिला स्टाफ नर्स (Female Staff Nurse): 82 पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer, ASO): 10 पद
ऑडिट असिस्टेंट (Audit Assistant): 11 पद
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (Junior Translation Officer): 4 पद
जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer): 1 पद
स्टेनोग्राफर (Stenographer): 22 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator): 4 पद
कैटरिंग असिस्टेंट (Catering Assistant): 87 पद
जूनियर सचिवालय सहायक (Junior Secretariat Assistant): 630 पद
इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर (Electrician Cum Plumber): 273 पद
लैब अटेंडेंट (Lab Attendant): 142 पद
मेस हेल्पर (Mess Helper): 629 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff, MTS): 23 पद
महत्वपूर्ण डेट्स
रजिस्ट्रेशन शुरू : 12 जनवरी 2022
रजिस्ट्रेशन बंद: 10 फरवरी 2022
फीस जमा करने की शुरुआत: 12 जनवरी
फीस जमा करने की लास्ट डेट: 10 फरवरी 2022
एप्लीकेशन फीस
इस वैकेंसी के तहत असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपएएप्लीकेशन फीस देना होगा। वहीं महिला नर्सिंग स्टाफ के लिए 1200 रुपए, लैब अटेंडें, मेस हेल्पर और एमटीएस के लिए 750 रुपए और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपए एप्लीकेशन फीस देना होगा।

