*🌿 पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संकल्प 🌳*
*जय माँ कर्मा! जय साहू समाज!*
*मोर समाज – मोर जिम्मेदारी*
“गुढ़ियारी परीक्षेत्र साहू संघ” के तत्वावधान में आयोजित ‘पौधारोपण महाअभियान’ केवल वृक्ष लगाने का उपक्रम नहीं,
बल्कि योगदिवस पर हमारे समाज को एक सूत्र में पिरोने और भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने का एक पवित्र अनुष्ठान है।
21 जून, योगदिवस के शुभ दिन पर सातों वार्डों में इकाई स्तर पर पधारे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ से माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान डाँ नीरेन्द्र साहू जी,प्रदेश महामंत्री श्रीमान रॉबिन साहू जी एवं श्रीमान उधो प्रसाद साहू जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमान गोपाल साहू जी,प्रदेश युवा प्रकोष्ठ सयोजक श्रीमान शशिकांत साहू जी, प्रदेश आई.टी.सेल सयोजक श्रीमान द्वारिका साहू जी जिला साहू संघ से सम्मानीय जिला अध्यक्ष श्रीमान दिलीप साहू जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमान लिलाधर साहू जी, जिला महामंत्री श्रीमान गिरधर साहू जी, जिला युवा प्रकोष्ठ संयोजक श्रीमान मुकेश साहू जी, जिला महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती डाँ तृष्णा साहू जी , पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू जी और परीक्षेत्र साहू संघ के वरिष्ठ सलाहकार सभी आदरणीय श्रीमान अशोक कुमार साहू जी, श्रीमान बल्लराम साहू जी, पार्षद महोदय सोहल साहू जी, पार्षद महोदया परमिला साहू जी, सभी सम्मानित पदाधिकारियों व अतिथियों का हृदय से आभार,
जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस महाअभियान को नई ऊर्जा दी।

पुनीत कार्य को पूर्ण करने में सातो वार्ड अध्यक्ष के सहयोग से नियुतम100 की संख्या में पौधारोपण कर पूर्ण संरक्षण हेतु परीक्षेत्र व वार्ड के सभी समाजिक कार्यकर्ता दृणसंकल्प के साथ इस महाअभियान में लगे हुए हैं……

*भक्त माता कर्मा की पावन जीवन गाथा हमारा मार्गदर्शक है:* ईश्वर के प्रति अपार भक्ति में शक्ति व भेदभाव और कुरीतियों का अंत: माँ कर्मा ने हमें समाज जागरण और समानता का संदेश दिया है। आज हमें जाति-पाति, ऊंच-नीच के भेदभाव और मानसिक बीमारियों (नकारात्मकता) को समाप्त कर एक सशक्त समाज बनाना है।

*संयुक्त और आदर्श परिवार की स्थापना:* हमारे प्रदेश के मुखिया जी ने माँ कर्मा का जीवन संघर्ष और उनकी पवित्र गाथा हमें सिखाती है कि हमारी असली ताकत हमारे संयुक्त परिवारों और नैतिक मूल्यों में है।

*सिर्फ रोपण नहीं, संरक्षण का संकल्प:* आज लगाया गया हर एक पौधा हमारे समाज के एक सदस्य की तरह है। हमें केवल पौधा लगाना नहीं है, बल्कि उसके वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण करने की जिम्मेदारी भी उठानी है।
समस्त ईश्वरीय तुल्य स्वजातीय जन आइए, हम सब मिलकर इस महाअभियान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। हर घर में माँ कर्मा के नाम से संस्कार के पौधे रोपें और धरतीमाता की रक्षा हेतु प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लें।

*”पौधारोपण से प्रकृति का श्रृंगार, माँ कर्मा के नाम एक पेड़ का संदेश से बढ़ेगा साहू समाज।”*


