स्वामी आत्मानंद विद्यालय बेमेतरा में 80 पदों की भर्ती | कार्यालय अध्यक्ष/कलेक्टर, उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति देवरबीजा / बालक थानखम्हरिया / बालक साजा / सिंधौरी जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ द्वारा उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के इन विद्यालयों में अस्थायी रूप से निम्नांकित पदों के लिए सविदा / प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 13.07.2022 को सायं 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
व्याख्याता
शिक्षक
व्यायाम शिक्षक
कंप्यूटर शिक्षक
सहायक शिक्षक
ग्रंथपाल
सहायक शिक्षक विज्ञान
पदों की संख्या – 80 पद विभाग का नाम – कार्यालय अध्यक्ष/कलेक्टर, उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति देवरबीजा / बालक थानखम्हरिया / बालक साजा / सिंधौरी जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 28-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 13-07-2022 शैक्षिक योग्यता:–
मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि के साथ बी एड प्रशिक्षण अनिवार्य है।
मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की उपाधि के साथ बी.एड. प्रशिक्षण एवं C TET/CGTET परीक्षा उत्तीर्ण।
मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से बी.ई. (कम्प्यूटर) / बी.सी.ए. (कम्प्यूटर)/ बी.एस.सी. (कम्प्यूटर) / बी.टेक (कम्प्यूटर) की उपाधि अनिवार्य है।
कला/ वाणिज्य विषय के साथ हायर सेकण्डरी उत्तीर्ण डी.एड. / डी.एल.एड एवं CTET CGTET परीक्षा उत्तीर्ण।
आयु सीमा:–
आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए (संविदा नियुक्ति हेतु) । आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जावेगी। आयु गणना हेतु 10वीं की अंकसूची संलग्न करना अनिवार्य होगा। अंग्रेजी माध्यम / हिन्दी माध्यम के विज्ञापित समस्त पदों हेतु आवेदकों को निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से प्राप्त किया गया हो, की सत्यापित छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।
इच्छुक उम्मीदवार डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, वि.ख. एवं जिला बेमेतरा (छ.ग.) पिन 491335 में अंतिम तिथि 13.07.2022 को सायं 5.00 बजे तक जमा किया जायेगा। कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

