कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला – जशपुर (छ.ग.) द्वारा जशपुर में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, जशपुर, पतराटोली, कुनकुरी, फरसाबहार, कांसाबेल एवं पत्थलगावं हेतु संविदा भर्ती विज्ञापन प्रकाशन कर शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर गुगल डॉक के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त कर पदवार/विषयवार शैक्षणिक योग्यता के कुल 90 प्रतिशत भारांश के आधार पर मेरिटक्रम में सूची जारी किया गया तथा कुल पदों के 07 गुणांक अभ्यर्थियों को मेरिट क्रमानुसार दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया एवं 5 गुणांक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट क्रम के अनुसार नियुक्ति आदेश प्रदाय किया गया है।
पदों के नाम –
- व्याख्याता
- शिक्षक
- सहायक शिक्षक
- व्यायाम शिक्षक
पदों की संख्या – कुल 31 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला – जशपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 28-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30-09-2022
PDF FILE :-
आयु सीमा:–
संविदा नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01 सितम्बर 2022 को 21 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रिमीलेयर को छोड़कर) महिलाओं, निःशक्तजन, शासकीय कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ प्राप्त होगा किन्तु सभी देय छूटों को मिलाकर उनकी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहीए।
चयन प्रक्रिया:–
- साक्षात्कार में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- आवेदन एवं चयन प्रक्रिया तथा रिक्त पदों के आरक्षण के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिये पृथक-पृथक मानव संसाधन (शैक्षणिक / गैर शैक्षणिक) सेट-अप प्रत्येक विद्यालय को पृथक-पृथक ईकाई मानकर स्वीकृत किया गया है, जिसपर नियुक्ति का अधिकार संबंधित विद्यालय की प्रबंधन एवं संचालन समिति को दिया गया है। चयन प्रक्रिया के सरलीकरण, कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन, श्रम एवं संसाधन की बचत, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा पात्र एवं उत्कृष्ट अभ्यर्थियों को अधिकाधिक अवसर प्रदान करने की दृष्टि से एकीकृत प्रत्यक्ष साक्षात्कार लिये जा रहे हैं। न्यूनतम आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के भारांश एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंको का योग कर अंतिम एकीकृत मेरिट सूची तैयार की जावेगी तथा अंतिम मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों का कॉसिलिंग कर मेरिट के आधार पर प्राथमिकता क्रमानुसार विद्यालयों में पदस्थ किया जावेगा।
- प्रतिक्षा सूची से नियुक्ति, पूर्णतः पदों की रिक्तता के आधार पर होगी।
- अंतिम एकीकृत मेरिट सूची शिक्षा सत्रांत 30.04.2023 तक वैद्य रहेगी।
अभ्यर्थी को अंग्रेजी माध्यम से अध्ययनरत होना अनिवार्य है तथा अभ्यर्थी द्वारा स्नातकोत्तर की उपाधि छ.ग. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त किया हो, तथा बी.एड. की उपाधि प्राप्त किया हो। साक्षात्कार में सम्पूर्ण दस्तावेज की मूलप्रति के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में उपरोक्त समय-सारिणी अनुसार आयोजित प्रत्यक्ष साक्षात्कार में पात्र अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
साक्षात्कार के पूर्व सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु साक्षात्कार स्थल पर 12.00 बजे दोपहर तक उपस्थिति देना अनिवार्य होगा। ताकि दस्तावेज सत्यापन कराया जा सके। दस्तावेज सत्यापन पश्चात केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में शामिल किया जायेगा।

