सारंगढ़ थाना में पदस्थ रहे जयराम सिदार बने एएसआई…
सारंगढ़ । रायगढ़ जिले के थानों में अपनी कर्मठता व कर्तव्य के प्रति समर्पण रहे रायगढ़ जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ जयराम सिदार प्रधान आरक्षक को भी पदोन्नति का लाभ मिलने के साथ ही जिले सहित पूरे संभाग के जिलों में पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए पदोन्नत सूचि में जहां रायगढ़ जिले में पदस्थ रहे लगभग बीस लोगों को पदोन्नति का लाभ मिला जिसमें वर्तमान में रायगढ़ जिले के जोबी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक जयराम सिदार को भी ए एस आई बनाया गया है ।
सारंगढ़ थाना में आरक्षक व प्रधान आरक्षक रहे हैं जयराम । रायगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना में एक आरक्षक के अलावे प्रधान आरक्षक रहे जयराम सिदार पूरे सारंगढ़ थानाक्षेत्र में में एक मिलनसार स्वभाव के साथ ही विभाग में एक अलग छवि के साथ ही व्यवहार कुशल व्यक्ति के अलावा आमजन में अपनी कार्यकुशलता को लेकर सारंगढ़ थाना क्षेत्र में अपनी कर्मठता व कर्तव्य का परचम लहरा चुके हैं एक आम से लेकर खास व्यक्ति भी पुलिस विभाग में पदस्थ जयराम सिदार प्रधान आरक्षक रहे को पदोन्नति के पश्चात ए एस आई बनाने से हर्षोल्लास से भरे हैं

एस पी रायगढ़ अभिषेक मीणा ने लगाई पदोन्नति का स्टार । रायगढ़ जिले में पदस्थ लगभग बीस प्रधान आरक्षक रहे पुलिस विभाग की ओर से जारी किए प्रमोशन आदेश के बाद रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के द्वारा स्टार लगा पदोन्नति की बधाई दी ।

