समग्र शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पदों में भर्ती | कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, जिला- जशपुर (छ.ग.) द्वारा स्पेशल एजुकेटर (Special Educator) के कुल 08 पदों की नौकरी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 15 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – स्पेशल एजुकेटर (Special Educator)
पदों की संख्या – कुल 08 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, जिला- जशपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 24-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15-09-2022 शैक्षिक योग्यता:–
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
बी.एड. (विशेष शिक्षा)
बी.एड. (सामान्य) के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में
वेतन:–
इस पद हेतु निश्चित एवं एकमुश्त मानदेय रु.20000/- ( अक्षरी बीस हजार रु मात्र ) प्रति माह दिया जायेगा इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के अन्य भत्ते की पात्रता नहीं होगी। नोट:–
यदि कोई आवेदक विशेष शिक्षा में बी.एड. के साथ विशेष शिक्षा में डी.एड. दो वर्षीय पाठ्यक्रम पूर्ण किया है तो उन्हें केवल बी.एड. विशेष शिक्षा में प्राप्त उपरोक्तानुसार लाभ (वेटेज) प्राप्त होगा ।
यदि कोई आवेदक विशेष शिक्षा एवं सामान्य शिक्षा में बी.एड. की परीक्षा उत्तीर्ण हो तो उन्हें विशेष शिक्षा में बी.एड. के प्राप्तांक का उपरोक्तानुसार लाभ ( वेटेज) प्राप्त होगा।
निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन की स्क्रूटनी की जायेगी। स्क्रूटनी के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची बिन्दु 1 व 2 के आधार पर तैयार की जायेगी । इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन (Online) माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
ऑनलाईन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का Gmail आई.डी. होना अनिवार्य है। Gmail आई.डी. नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी Gmail आई.डी. बना लेवें।
अभ्यर्थी बेहतर सुविधा के साथ ऑनलाईन फॉर्म भरने के लिये लैपटॉप/ डेस्कटॉप में Google Chrome का उपयोग करें।
ऑनलाईन आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज अपने साथ रखें।

