संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा गेस्ट लेक्चरर के विभिन्न पदों में भर्ती कार्यालय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर जिला- बस्तर (छ.ग.) द्वारा जिला- बस्तर में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में स्वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों के विरूद्ध विभिन्न व्यवसायों/विषयों के लिए प्रशिक्षण सत्र 2022-23 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 23.09.2022 को अपरान्ह 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
फिटर
कम्प्युटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटेनेंस
कारपेंटर
प्लंबर
एम्प्लॉयबिलिटि स्किल्स
वर्कशॉप केलकुलेश एण्ड साईंस तथा इंजीनियरिंग ड्राईंग
आशुलिपि एवं सचिवालय सहायक (हिन्दी)
पदों की संख्या – कुल 12 पद
विभाग का नाम – कार्यालय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर जिला- बस्तर (छ.ग.)
LINK PDF
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 07-09-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23-09-2022
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनांक 01/10/2022 की स्थिति में 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए।
वेतन:–
संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार पढ़ाने/प्रशिक्षण देने हेतु प्रति घंटा 125/- रूपये की दर से, प्रति कार्य दिवस अधिकतम 5 घंटे के मानदेय का प्रावधान है। प्रतिमाह अधिकतम रू.13000/- (तेरह हजार रूपये मात्र) मानदेय देय होगा। जो कि समय- समय पर शासन द्वारा जारी दर के अनुसार परिवर्तनीय होगा। इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जावेगा। पत्रों एवं अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों सहित आवेदन निर्धारित प्रारूप में दिनांक 23 सितम्बर 2022 अपरान्ह 5 बजे तक अथवा इसके पूर्व स्पीड पोस्ट / रजिस्टर डाक के माध्यम से ही आवेदनों को स्वीकार किया जावेगा। नियत तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जायेंगा।
आवेदन कार्यालय प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जगदलपुर, (आड़ावाल) जिला- बस्तर (छ.ग.) पिन कोड – 494001 के पता पर ही किया जाना है।

