पिछले 2 महीनों से दुर्घटना की शिकार हुई वृद्घा को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था दिन भर के नित्य कर्मों के साथ ही उन्हें चलने फिरने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था
कुछ माह पूर्व उनकी दुर्घटना में दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई है, वृद्ध माता जी ने गुहार लगाई है कि यदि कोई सामाजिक संस्था उन्हें व्हीलचेयर निशुल्क उपलब्ध करवाते है तो उनकी बड़ी सहायता होगी , वृद्ध महिला पावर हाउस भिलाई दुर्ग की निवासी है इस खबर को पड़ने के बाद समाजसेवी किरण सिवहरे निवासी कबीर नगर रायपुर ने मार्मिकता दिखाते हुए ओम प्रकाश छत्तीसगढ़ की आवाम प्रबंध संपादक से संपर्क किया व वृद्ध माता जी के लिए व्हील चेयर वीथ कमोड की व्यवस्था करवाई जिसे पाकर वृद्ध माताजी ने बड़ी खुशी जाहिर की व भगवान से ढेर सारी कामनाएं की , की किरण सिवहरे को भगवान सदा खुश रखे व उनका दामन सदा खुशियों से भर दे। जब उन्हें विलचेयर मिला वो पल वाकई भावुक कर देने वाला था ।
समाजसेवक किरण सिवहरे निवासी कबीर नगर रायपुर ने जो काम किया वाकई सराहनीय रहा वृद्ध माताजी के विल्चेयर प्रदान कर वृद्ध माता जी का आशीष पाए