विधवा, अनाथ एवं बुजुर्गों के सम्मान में जीवन ज्योति स्कूल कोकियाखार में कार्यक्रम आयोजन – विगत 9 वर्ष से जीवन ज्योति स्कूल कोकियाखार के प्रांगण में विधवा अनाथ एवं बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित होते आ रहा है ! जिसमें शाला के विद्यार्थीयों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई! कार्यक्रम की शुरूआत प्रभु वंदना के साथ हुई, जिसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों के द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य,डंडिया नृत्य, नागपुरी नृत्य एकांकी सहित अन्य विधाओं पर प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं

अनुशासित व होनहार बच्चों को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया! साथ में जीवन ज्योति प्रबंधन की ओर से विधवा अनाथ एवं बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़ों का एवं स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया! जीवन ज्योति स्कूल के द्वारा उन्नीस अनाथ एवं गरीब बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाया जा रहा है! इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुकृत सिंह सिदार, सुमित शर्मा (न. पं.उपाध्य.) बी डी सी मुरली यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री जनक प्रसाद पैंकरा संचालक श्री एस.कुजूर,प्रधान पाठक सुश्री अलसीना कुजूर,प्रधान पाठक बालकृष्ण देशवारी, जसिन्ता पन्ना,अमित पैंकरा संतोष तिर्की एवं सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे!

