पश्चिम मध्य रेलवे ने स्पोर्ट्स पर्सन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं
पश्चिम मध्य रेलवे ने स्पोर्ट्स पर्सन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर 2021 से जारी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के जरिए 20 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.बता दें कि कुल 21 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा.

शैक्षणिक योग्यता
नॉन टेक्निकल पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं टेक्निकल पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास के साथ आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए.साथ ही इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.
इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 21 दिसंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 20 जनवरी 2022

