यहां मधुमक्खियों के शहद का रंग होता है अलग, वैज्ञानिकों ने बताया ऐसे कलर का कारणशहद को हम खाने में कई तरह से इस्तेमाल करते हैं, पर उसके इस्तेमाल के वक्त ये नहीं जानते कि मधुमक्खियों ने कितनी मेहनत से उसे बनाया है. अगर आपने नॉर्मल शहद को देखा होगा तो उसके रंग के बारे में आप जानते होंगे. शहद आमतौर पर लाल-पीले रंग का या गोल्डन रंग का होता है. पर क्या आपने कभी बैंगनी के शहद को देखा है? बेशक नहीं देखा होगा क्योंकि ये काफी दर्लभ होते है और सिर्फ अमेरिका के एक इलाके की मधुमक्खियां इसे पैदा करती हैं.बैंगनी रंग का है शहद
हाल ही में इस शहद की कुछ फोटोज रेडिट समेत फेसबुक पर भी वायरल हुईं तो लोगों ने यही सवाल उठाया कि ये फेक तस्वीर है या असल, क्योंकि लोगों को लाल-पीले रंग का शहद देखने की आदत होती है. आपको बता दें कि शहद का रंग इस बात पर निर्भर करता है कि मधुमक्खियों ने किन फूलों के पराग से उसे बनाया है. पर बैंगनी शहद के मामले में ऐसा नहीं है. अभी तक वैज्ञानिक शहद के ऐसे रंग का पूरी तरह से पता नहीं लगा पाए हैं.वैज्ञानिक ने बताया सही कारण
नॉर्थ कैरोलाइना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन एम्ब्रॉस का कहना है कि शहद का बैंगनी रंग एक केमिकल रिएक्शन की वजह से हो सकता है जो मधुमक्खी के पेट में मौजूद एसिड और एल्यूमीनियम की वजह से हो सकता है. नॉर्थ कैरोलाइना के तटीय इलाकों में मौजूद फूलों में जितना एल्युमीनियम होता है, उतना पूरी दुनिया में कहीं नहीं होता. यही कारण है कि ये दुर्लभ शहद सिर्फ यहीं होता है. जिन लोगों ने इसे चखा है, उनका कहना है कि ये अंगूर और बेरी के स्वाद का ही लगता है. ये लाल शहद से ज्यादा महंगा भी बिकता है.

