मुलेठी एलर्जी के लिए कारगर नुस्खा, फेफड़ों को करती है स्वस्थ, इतिहास भी दिलचस्प
Mulethi benefits: मुलेठी को भारत में जड़ी बूटी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. ये गुणों से भरपूर है और कई बीमारियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है. मुलेठी शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट करती है. आइए जानते हैं इसका दिलचस्प इतिहास.
हाइलाइट्स
मुलेठी अपच, एसिडिटी, सीने में जलन और कब्ज से बचाव करती है.
सूजन रोधी गुण होने से गठिया रोग में भी फायदेमंद है मुलेठी का सेवन.
मिस्र, चीन और भारत में हजारों वर्षों से दवाओं में मुलेठी प्रयोग होती है.
मुलेठी (Mulethi) को भारत में जड़ी-बूटी माना जाता है, इसलिए आयुर्वेद में इसके गुणों का डिटेल में वर्णन किया गया है. कुछ देशों में मुलेठी का प्रयोग विशेष प्रकार के आहार में भी किया जाता है. इसे इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है और यह शरीर को एलर्जी और संक्रमण से तो बचाती ही है, साथ ही गले को साफ और लंग्स को स्वस्थ भी रखती है. भारत और अन्य देशों में हजारों वर्षों से यह प्रयोग में लाई जा रही है

