फिट और हेल्दी रहने के लिए, वजन कम करने के लिए कई डाइटीशियन चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। चिया सीड्स को हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी1 काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा चिया सीड्स में फॉस्फोरस, विटामिन बी3 और कार्ब्स भी पाए जाते हैं। वैसे तो कई लोग चिया सीड्स को स्मूदी में डालकर सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो चिया सीड्स को दही में भिगोकर भी खा सकते हैं। दही में चिया सीड्स को भिगोकर खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
चिया सीड्स को दही में भिगोकर खाने के फायदे-
1. इम्यूनिटी मजबूत बनाए
अगर आप चिया सीड्स को दही में भिगोकर खाएंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है। नियमित रूप से दही में भीगे हुए चिया सीड्स खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स मिल सकते हैं। इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी। साथ ही आप बैक्टीरियल इंफेक्शन, संक्रमण से भी अपना बचाव कर सकते हैं।
2. पेट के लिए फायदेमंद
चिया सीड्स में फाइबर काफी अधिक होता है। इसलिए चिया सीड्स को पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आप चिया सीड्स को दही में भिगोकर खाएंगे, तो इससे आपकी पेट की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इससे आप कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से बच सकते हैं।
3. हड्डियां मजबूत बनाए
चिया सीड्स को दही में भिगोकर खाने से आप अपनी हड्डियों को भी मजबूत बना सकते हैं। दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप रोजाना चिया सीड्स को दही में भिगोकर खाएंगे, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत साथ ही आपकी मांसपेशियों का भी विकास तेज होगा। चिया सीड्स और दही का कॉम्बिनेशन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
4. भूख को कंट्रोल करे
चिया सीड्स को दही में भिगोकर आप अपनी भूख को कंट्रोल कर सकते हैं। चिया सीड्स में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे भूख कम लगती है और आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं। अगर आप दही में भीगे हुए चिया सीड्स खाएंगे, तो इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रह सकता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स को दही में भिगोकर जरूर खाएं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. छत्तीसगढ़ की आवाम समाचार पत्र इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

