छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत जिला बाल संरक्षण इकाई, भाटापारा मिशन वात्सल्य योजना बलौदाबाजार के प्रावधानों व स्वीकृति अनुसार राज्य स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के क्रियान्यवन हेतु जिला बाल संरक्षण इकाईयों में (डीसीपीयू) के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है,

पदों के नाम –
- जिला बाल संरक्षण अधिकारी
- विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी
- सहायक सहडाटा एन्ट्री ऑपरेटर
- आउटरिच वर्कर
पदों की संख्या – कुल 05 पद
विभाग का नाम – महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जिला बलौदाबाजार भाटापारा
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 12-06-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 04-07-2023

PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
1.जिला बाल संरक्षण अधिकारी – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाजकार्य / समाजशास्त्र / बाल विकास मानवाधिकार/लोक प्रशासन मनोविज्ञान मनोचिकित्सा/विधि/जनस्वास्थ्य सामुदायिक संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री।
2.विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री।
3.सहायक सहडाटा एन्ट्री ऑपरेटर – कक्षा 12 वीं (10+2) बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।
4.आउटरिच वर्कर – कक्षा 12 वी (10+2) उत्तीर्ण।

आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनाँक 01 जनवरी 2023 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम् 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन पत्र जिला जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग पुराना कलेक्ट्रेट कार्यालय (कक्ष क्रमांक 01 में) जिला-बलौदाबाजार भाटापारा (छ.ग) को प्रस्तुत करना होगा।


