जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 21 अगस्त 2025, गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित होगा। स्थान – वार्ड क्रमांक 17, भगत सिंह वार्ड, जोड़ा तालाब छठ घाट के पास, जिला रोजगार कार्यालय, मनेन्द्रगढ़ (एम.सी.बी., छ.ग.)।
इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगी। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होकर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर प्राप्त करें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए rojgarclick.com को नियमित रूप से विजिट करें।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| आयोजन का नाम | रोजगार मेला / प्लेसमेंट कैम्प 2025 |
|---|---|
| आयोजन तिथि | 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) |
| समय | प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक |
| स्थान | वार्ड क्रमांक 17, भगत सिंह वार्ड, जोड़ा तालाब छठ घाट, जिला रोजगार कार्यालय, मनेन्द्रगढ़ (एम.सी.बी.) |
| आयोजनकर्ता | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मनेन्द्रगढ़ |
| कुल पद | 50 |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
उपलब्ध पदों का विवरण
| नियोक्ता | पद का नाम | योग्यता | वेतनमान | पद संख्या | लिंग |
|---|---|---|---|---|---|
| नासस नेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी, दुर्ग/रायपुर | सिक्योरिटी गार्ड | 5वीं से 10वीं/12वीं पास | ₹10,000 – ₹18,000 | 25 | केवल पुरुष |
| स्वचारिटी सर्विस, भिलाई दुर्ग | सिक्योरिटी सुपरवाइजर | स्नातक पास | ₹12,000 – ₹17,000 | 10 | केवल पुरुष |
| डोंगरगढ़ (AI CG.) | लेबर | साक्षर | ₹15,000 | 15 | पुरुष/महिला |
कुल पद: 50

आवश्यक दस्तावेज
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र (यदि हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
महत्वपूर्ण निर्देश
- यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।
- इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि एवं स्थान पर सभी दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित हों।
- यह अवसर केवल स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए है।
- चयन प्रक्रिया कंपनियों द्वारा निर्धारित इंटरव्यू/चयन मानकों के आधार पर होगी।

