मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रेलवे में करियर बनाने का शानदार अवसर आया है। पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 1149 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में खास बात यह है कि न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क की बात करें तो ओबीसी और जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
उम्र सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट, एससी एवं एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को श्रेणी अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की आयु छूट दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस अवधि के दौरान प्रतिमाह 7700 से 8050 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा। इस स्टाइपेंड के साथ उम्मीदवार अपने करियर की अच्छी शुरुआत कर सकेंगे और रेलवे विभाग में अनुभव प्राप्त करेंगे।


