भारत विकास परिषद के नए सदस्यों का परिचय सम्मेलन
रायपुर .मेरे नए साथियों, भारत विकास परिषद परिवार के नए ऊर्जावान स्तंभों,आज इस हॉल में सिर्फ चेहरे नए नहीं हैं, आज इस हॉल में नए जोश, नए संकल्प और नया खून आया है। मैं आप सभी का इस पवित्र परिवार में हृदय से स्वागत करता हूँ, अभिनंदन करता हूँ।
साथियों, दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक वो जो पूछते हैं “देश ने मुझे क्या दिया?” और दूसरे वो जो पूछते हैं “मैंने देश को क्या दिया?” आप दूसरे वाले लोग हैं। आपने आराम की जिंदगी छोड़कर जिम्मेदारी चुनी है। ताली सिर्फ नौकरी के लिए नहीं, समाज के लिए भी बजनी चाहिए। और आपने वो ताली बजाने का फैसला किया है।

उक्त विचार भारत विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल ने नए सदस्यों क स्वागत भाषण में कहीं
श्री अग्रवाल ने कहां की भारत विकास परिषद ये कोई क्लब नहीं है जहाँ हम सिर्फ चाय पीने मिलते हैं। ये वो जगह है जहाँ हम पाँच सूत्रों को जीते हैं.

*संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण*।
उन्होंने कहा कि आप में से कोई डॉक्टर है, कोई टीचर, कोई व्यापारी, कोई युवा छात्र। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। याद रखिए, अकेला व्यक्ति चिंगारी है, लेकिन संगठन ज्वाला है। आज से आप चिंगारी नहीं, उस ज्वाला का हिस्सा हैं जो अंधेरे को मिटाती है।
साथियों, इतिहास गवाह है कि दुनिया को बदलने वाले लोग कुर्सी पर नहीं बैठे थे, वो मैदान में उतरे थे। स्वामी विवेकानंद ने कहा था: “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए”।

आज आप उठे हैं। अब रुकना नहीं है।हमारा नारा क्या है? बोलिए मेरे साथ: *”सेवा हमारा संकल्प, संस्कार हमारा अभियान”*।
मैं फिर से आप सभी का स्वागत करता हूँ। चलिए, आज से एक नई शुरुआत करते हैं। भारत माता की जय!
कार्यक्रम का संचालन सुशील जी ने किया. इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी गण एवं गणमान्य नागरिक नागरिक उपस्थित थे. इसके पूर्व नए सदस्यों का परिचय हुआ एवं उनके लिए कार्यशाला भी आयोजित की गई थी.। आरोग्य संबंधी इस कार्यशाला में प्रांत अध्यक्ष विनोद अग्रवाल प्रांत महासचिव मुरारी काबरा सचिव विनीत शर्मा विजय ऋषिकर ललित गोलानी सुनील मिश्रा सुनील डोंगर आदि उपस्थित थेसंकल्प शाखा के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल मैं कार्यशाला का संचालन किया। डॉक्टर नीमi गुप्ता एवं डॉक्टर भावना रुंगटा ने प्राकृतिक रूप से जीवन जीने के फायदे बताएं।

